40 की उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां, तो सुबह सुबह इन चीजों से करें चेहरे की मसाज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 25, 2024, 10:07 AM IST

बढ़ती उम्र के साथ स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। अगर 40 की उम्र के बाद स्किन की देखभाल ना की जाए तो चेहरे पर झुर्रियां आ जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर आप 40 की उम्र में श्वेता तिवारी की तरह जवां दिख सकती हैं।

हर किसी की यही ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और यूथफुल दिखे। लेकिन उम्र के साथ साथ त्वचा ढीली होने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां आ जाती है। ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) को फॉलो कर स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। स्किन की देखभाल के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि अगर सुबह 5 मिनट बस इस तरह फेस की मसाज की जाए तो 40 की उम्र में भी आप जवां दिख सकते हैं। आज हम आपको कुछ नेचुरल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

How to look young at age of 40

ग्लोइंग स्किन के लिए मॉर्निंग फेस मसाज - Morning face massage for glowing skin

कोकोनट ऑयल

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप सुबह कोकोनट ऑयल से मसाज कर सकते हैं। ये स्किन की नमी को बरकरार रखने में मददगार साबित होता है और फाइन लाइंस की समस्या से छुटकारा दिलाता है। मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

End of Feed