पाना चाहती हैं बेदाग और निखरी त्वचा, तो नहाने से पहले लगा लें ये पेस्ट, शाइन करेगी स्किन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 14, 2025, 09:07 AM IST

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करें। इसके लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

बदलते मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर समय समय पर स्किन की देखभाल न की जाए तो चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं और चेहरे का नूर कम होने लगता है। वहीं स्किन की सही देखभाल न करने से उम्र से पहले चेहरे पर रिंकल्स आने लगते हैं। ऐसे में स्किन केयर के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से भी स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां हम आपको ऐसे घरेलू पेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नहाने से 10 मिनट पहले अगर आप चेहरे पर लगा लें तो स्किन ग्लो करने लगेगी।

skin care tips

नहाने से पहले त्वचा पर क्या लगाएं

बेसन और दूध

नहाने से पहले चेहरे पर बेसन और दूध लगाने से स्किन ग्लो करती है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें। जब नहाने जाएं तो इसे हल्के हाथों से मलते हुए साफ करें। इससे चेहरे से डेड स्किन सेल्स रिमूव होंगे।

End of Feed