टूटते-झड़ते बालों से हो गई हैं परेशान, तो घर पर बनाएं हेयर मास्क, जड़ से मजबूत हो जाएंगे बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 3, 2025, 01:27 PM IST

खराब लाइफस्टाइल का असर हमारे बालों पर भी देखने को मिलता है। बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आप भी हेयरफॉल की समस्या से परेशान हैं तो घर पर करी पत्ते का हेयर मास्क बनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। यहां जान लें मास्क बनाने का तरीका।

बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जो स्त्री और पुरुष दोनों में देखी जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें जेनेटिक्स, हार्मोनल चेंजेज, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, तनाव या फिर दवाओं का सेवन हो सकता है। इलके अलावा इन दिनों हेयर फॉल का एक प्रमुख कारण खराब लाइफस्टाइल भी माना जा रहा है। हेयर फॉल की समस्या से इन दिनों 90 फीसदी लोग परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से हेयर फॉल को कम कर सकते हैं और बालों को जड़ से मजबूत बना सकते हैं।

Untitled design (1)

कौन सा हेयर मास्क?

हम जिस हेयर मास्क की बात कर रहे हैं वो है करी पत्ते का हेयर मास्क। करी पत्ता बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व बालों को भीतर से पोषण देते हैं, बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में जान लें हेयर मास्क बनाने का तरीका।

End of Feed