Hug Day 2025: वैलेंटाइन वीक में कब मनाया जाता है हग डे, क्यों मनाते हैं आलिंगन दिवस और क्या है गले लगाने का मतलब

Hug Day 2025 February: वैलेंटाइन वीक के सबसे खास दिनों में से एक होता है हग डे, यानी गले लगाने का दिन। जो प्रेम को दिखाने का इतना अच्छा तरीका है कि इसे वैलेंटाइन वीक में जगह मिली, तो आइए जानते हैं आखिर गले लगना क्यों है इतना खास और कब मनाते हैं हग डे। जानें वैलेंटाइन वीक में हग डे कब मनाया जाता है, क्यों मनाते हैं आलिंगन दिवस, हग डे 2025 और हग डे क्या होता है।

Hug Day 2025 February: हर साल फरवरी का पूरे महीने बाजारों में प्यार की रौनक फैली हुई होती है। इसमें भी खास तौर पर वैलेंटाइन वाला हफ्ता स्पेशल होता है। इस हफ्ते का छठा दिन गले लगाने का दिन है, जिसे हग डे कहते हैं। जो प्रेम और अपनापन जाहिर करने का दिन है। गले लगाना भले आसान और सामान्य सी शिष्टाचार वाली चीज लगती हो लेकिन ये बेहद प्रभावशाली संकेत है, जो रिश्तों को मजबूत बनाता है और हमें मानसिक रूप से फायदा भी पहुंचाता है। ये दिन केवल प्रेमी जोड़ों के लिए नहीं है, ये उन सबके लिए है जो किसी को प्रेम दिखाना चाहते हों। इस तनाव से भरी भागदौड़ वाली दुनिया में प्यार और आश्वासन के लिए चाहे प्रेमी गले लगाए या मां, समय में एक ठहराव देता है और रिश्तों में मजबूती। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Hug Day 2025 February, Hug Day in hindi, हग डे क्या है

Hug Day 2025 February

कब मनाते हैं हग डे (Hug Day 2025)

हग डे वैलेंटाइन वीक का छठा दिन होता है, जो प्रॉमिस डे के बाद आता है। 7 से 14 फरवरी तक चलने वाले इस हफ्ते की 12वीं तारीख हग डे होती है। कई बार लोग अपने भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते हैं, ऐसे में गले लगाना बिना कुछ कहे ही काफी चीजें बयां कर देता है। 12 फरवरी मनाया जाने वाला हग डे सिर्फ रोमांटिक रिश्तों के बीच सीमित नहीं है, यह लोगों के बीच प्यार और आत्मीयता को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।

End of Feed