हेयरफॉल से डैंड्रफ तक, बालों से जुड़ी हर समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस इस तरह करके देखें मेथी दाने का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 22, 2025, 04:30 PM IST

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति हेयरफॉल की समस्या से परेशान है। बालों के झड़ने की असल वजह गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी दाने का इस्तेमाल कर हेयर प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

मेथी (Fenugreek) बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने और झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। मेथी का सही तरीके से इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं। यहां कुछ आसान और असरदार तरीके बता रहे है। जान लें मेथी दाना इस्तेमाल करने का सही तरीका।

बालों पर किस तरह करें मेथी दाने का इस्तेमाल (Image: istock)

1. मेथी का हेयर मास्क

यह बालों को पोषण देने और उन्हें चमकदार बनाने में कारगर माना जाता है। इसका हेयर मास्क तैयार करने के लिए दो से तीन चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह मेथी को पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। आप इसमें एक चम्मच दही या एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने स्कैल्प (scalp) और बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे 30-45 मिनट तक लगा रहने दें। फिर बालों को हल्के शैंपू और ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

End of Feed