रात को सोने से पहले मलाई में मिलाकर लगाएं सिर्फ ये एक चीज, पूरी सर्दी दमकती रहेगी त्वचा, नहीं आएंगी दरारें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 27, 2024, 04:33 PM IST

अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं तो मॉइस्चराइज की जगह मलाई और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को नमी देने के साथ साथ त्वचा को हील भी करता है। ऐसे में जानिए क्या है मलाई और शहद लगाने के फायदे।

सर्दियों में स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ठंडी हवाओं की वजह से स्किन बेजान, रूखी सी दिखने लगती है। ड्राई स्किन की वजह से कई तरह की समस्याएं भी होती है। ऐसे में स्किन को मॉइस्चराइज रखना बेहद जरूरी होता है। ड्राई और रूखी त्वचा की वजह से त्वचा फटने लगती है और साथ ही स्किन पर रिंकल्स नजर आने लगते हैं। स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता। लेकिन क्या आपको मालूम है कि मलाई में सिर्फ ये एक चीज मिलाकर लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

How to Use malai and honey on face

मलाई में शहद मिलाकर लगाएं

मलाई में शहद मिलाकर लगाने से स्किन को जरूरी पोषण मिलता है और साथ ही चेहरे की नमी बरकरार रहती है। रोज रात को सोने से पहले मलाई में शहद मिलाकर लगाने से स्किन की ड्राईनेस दूर होती है और त्वचा हील होती है। साथ ही चेहरे की रंगत भी साफ होती है।

End of Feed