Desi Ghee For Skin Care: सर्दियां आते ही स्किन फटने लगती है। साथ ही स्किन डल और ड्राई भी हो जाती है। इसकी वजह से खूबसूरती भी कम हो जाती है। डल और ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि स्किन की देखभाल के लिए घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। घी ना केवल स्वास्थ बल्कि स्किन को भी फायदे पहुंचाता है। इसमें मौजूद गुड फैट त्वचा को नमी पहुंचाकर पोषण देने का काम करता है। इसके साथ ही घी के इस्तेमाल से स्किन टाइट होती है। आज हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि स्किन के लिए घी किस तरह फायदेमंद है और किस तरह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्किन केयर के लिए इस तरह करें घी का इस्तेमाल
घी और शहद
स्किन की देखभाल के लिए घी और शहद का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक चम्मच घी में आधा चम्मच शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और झुर्रियों की समस्या भी दूर होगी।
घी और बेसन
त्वचा को क्लीन करने के लिए एक चम्मच बेसन में दो चम्मच घी और दो चम्मच दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। जब ये सूख जाए तो चेहरा धो लें।
घी और मुल्तानी मिट्टी
ग्लोइंग त्वचा के लिए घी और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, फिर इसमें दो चम्मच घी और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे स्किन टाइट होगी और चेहरे पर निखार आएगा।
घी और एलोवेरा जेल
अगर आप सर्दियों में स्किन को हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो एक चम्मच घी में फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं और 15 मिनट चेहरा धो लें। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और साथ ही झुर्रियां भी कम होगी।
