Dyed Hair Care: दो-चार वॉश में ही धुल जाता है बालों का कलर? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

Haircare Routine for Colored Hair (कलर्ड बालों का ख्याल कैसे रखें): हेयर कलर करवाने के बाद अगर आपका रंग भी दो-चार वॉश में ही धुल जाता है। तो आपके लिए ये वाली हेयर केयर टिप्स और ट्रिक्स बहुत ही ज्यादा काम की हो सकती हैं। देखें डाई तो कलर वाले बालों का ख्याल कैसे रखें।

Haircare Routine for Colored Hair (कलर्ड बालों का ख्याल कैसे रखें): इन दिनों बहुत सी लड़कियां अपने बालों को फंकी और न्यू लुक देने के लिए कलर करवाती हैं। तो कई महिलाएं सफेद बाल छिपाने के लिए भी बालों में डाई यूज करती हैं। लेकिन कलर तो डाई का रंग जल्द ही धुल सकता है। क्या आपके बालों का कलर कुछ ही वॉश के बाद फीका पड़ जाता है? अगर हां, तो आप अकेली नहीं हैं। कई लोगों को यह समस्या होती है, लेकिन सही केयर रूटीन अपनाकर आप अपने हेयर कलर को लंबे समय तक चमकदार बनाए रख सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स जो आपके डाइड हेयर को फीका होने से बचाएंगे।

कलर बालों की केयर कैसे करें

Haircare Routine Tips for Girls with colored/Dyed Hair

सामान्य शैम्पू में मौजूद सल्फेट्स और हार्श केमिकल्स बालों के कलर को जल्दी धो देते हैं। इसलिए, अगर आप चाहती हैं, कि आपके बालों का रंग ज्यादा देर तक टिका रहे तो हमेशा सल्फेट-फ्री और कलर-प्रोटेक्टिव शैम्पू का ही इस्तेमाल करें। ये प्रोडक्ट्स बालों के कलर को लॉक करके उसकी चमक बरकरार रखते हैं।

End of Feed