बारिश में लकड़ी के फर्नीचर को फूलने से कैसे बचाएं? मानसून में अपनाएं ये आसान उपाय, सालों तक रहेगा नया जैसा

बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे लकड़ी का फर्नीचर फूलने, बदरंग, खराब होने लगता है। कुछ आसान घरेलू उपाय और सही देखभाल अपनाकर आप अपने फर्नीचर को लंबे समय तक नए जैसा रख सकते हैं।

मानसून का मौसम जितना सुकून देता है, उतनी ही परेशानी घर के लकड़ी के फर्नीचर के लिए लेकर आता है। हवा में बढ़ी नमी धीरे-धीरे लकड़ी के अंदर चली जाती है, जिससे अलमारी के दरवाजे अटकने लगते हैं, टेबल का आकार बदल सकता है और बेड या कुर्सियां भी पहले जैसी मजबूत महसूस नहीं होतीं। कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि नया दिखने वाला फर्नीचर अचानक खराब क्यों होने लगा। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर बारिश के मौसम में कुछ आसान आदतें अपना ली जाएं, तो लकड़ी के फर्नीचर को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

End of Feed