लंबे समय तक खराब नहीं होगी प्याज की चटनी, अगर सिर्फ इस तरह करें तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 10:09 PM IST

Cooking Hacks : प्याज की चटनी को लेकर अक्सर लोगों को इस बात का डर लगा रहता है कि यह जल्दी खराब हो जाती है। अगर आपको भी यह टेंशन हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको एक खास प्याज की चटनी की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप महीनों भर तक स्टोर करके रख सकते हैं। आइए जानते हैं इस चटनी की खास रेसिपी क्या है?

KEY HIGHLIGHTS
  • प्याज की चटनी को लंबे समय तक कर सकते हैं स्टोर
  • प्याज की चटनी में लगाएं उड़द दाल और चने दाल का तड़का
  • प्याज की चटनी घर पर बनाना है आसान


Cooking Hacks : प्याज को काटकर अगर कुछ देर के लिए रख दिया जाए, तो इसमें गंध आने लगती है। ऐसे में कई लोगों को चटनी बनाने पर भी इस बात का डर लगा रहता है कि अगर ये बच जाएगी तो इसे फेंकना पड़ जाएगा। ऐसे में अक्सर लोग प्याज की चटनी को कम मात्रा में बनाते हैं, ताकि उसे फेंकना न पड़े। अगर आप भी प्याज की चटनी को खराब होने से डरते हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में आपको प्याज की चटनी बनाने का एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे प्याज की चटनी को खराब होने से रोका जा सके। आइए जानते हैं प्याज की चटनी कैसे बनाएं?

लंबे समय तक स्टोर करने के लिए प्याज की चटनी कैसे बनाएं?

  • प्याज की चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें। अब इस पैन को अच्छे से गर्म कर लें।
  • इसके बाद इस गर्म पैन में 1-1 चम्मच चना दाल, उड़द दाल, साबुत धनिया डालें, इसके बाद इसमें करी पत्ता, जीरा और लहसुन की 3 से 4 कलियां डालकर अच्छे से भुन लें। अब इसमें कटे हुए प्याज डालकर इसे ब्राउन होने तक भुनें। प्याज को भुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि प्याज ज्यादा ब्राउन न हो जाए।
  • इसके बाद इसमें साबुत लाल मिर्च और इमली डालें। इससे चटनी का स्वाद टैंगी होगा।
  • जब सभी चीजें अच्छी तरह से पक जाए, तो गैस बंद करके इसे ठंडा करें।
  • सभी मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लें।
  • इसके बाद फिर से एक पैन चढ़ाएं। इसमें तेल गर्म करें, इसके बाद तड़के के लिए जीरा, अजवाइन, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता, उड़द डाल और चने दाल डालकर भुन लें।
  • इसके बाद इसमें प्याज का बना हुआ पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालें और करीब 5 से 6 मिनट तक पकाएं।
  • लीजिए आपकी प्याज की चटनी तैयार है, अब आप इस चटनी को महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।
प्याज की इस खास चटनी को आप महीनों भर स्टोर करके रख सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि चटनी को ज्यादा गर्म स्थान पर न रखें। इससे जल्दी खराब हो जाएगी।

End of Feed