Tips To Make Toner: अब बाजार वाले टोनर को कहें बाय बाय, इन तरीकों से घर पर झटपर तैयार करें Toner

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 5, 2025, 12:57 PM IST

स्किन टोनर का इस्तेमाल त्वचा को साफ, ताजा और संतुलित रखने के लिए किया जाता है। यह क्लींजिंग के बाद त्वचा पर बचे हुए किसी भी गंदगी या तेल को हटाने में मदद करता है, और आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर टोनर बनाने का आसान तरीका।

स्किन केयर के लिए आजकल लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं में से एक है टोनर का इ्स्तेमाल। टोनर स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक माना जाता है। टोनर स्किन को साफ करने, फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने में मददगार माना जाता है। टोनर स्किन के पीएल लेवल को बैलेंस करने में भी सहायक है। ये चेहरे को क्लीन करने, पोर्स को टाइट करने और पीएच बैलेंस करने में मदद करता है। टोनर स्किन हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर टोनर कैसे तैयार कर सकते हैं।

How to make Toner at Home

घर पर इस तरह तैयार करें टोनर - How to make Toner at Home

गुलाब जल टोनर

इसे बनाने के लिए 1 कप गुलाब जल और 1/2 चम्मच नींबू का रस लें। फिर गुलाब जल और नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे एक स्प्रे बॉटल में डालें और इस्तेमाल करें।

End of Feed