How To Make Curd: 2 घंटे में गाढ़ी और मलाईदार दही कैसे जमाएं? बिना नींबू, मिर्च के टाइट दही जमाने का ये है आसान तरीका

How To Make Curd Instantly: कुछ लोगों को खाने के साथ दही खाने की आदत होती है, लेकिन रोज दही खरीदने में काफी ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। वहीं घर पर हर किसी से बाजार जैसी गाढ़ी दही जम नहीं पाती है। लेकिन यहां आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप बड़ी आसानी से ही मजेदार मलाईदार दही जमा सकते हैं।

How To Make Curd Instantly: गर्मियों का मौसम आते ही भारतीय घरों में दही की डिमांड बढ़ जाती है। दही ऐसे भी खाने में स्वादिष्ट लगता है और इससे तरह-तरह की डिशेज भी बनती हैं। लेकिन कोई भी रोज-रोज बाजार से दही नहीं खरीदना चाहता। ऐसे में लोग घर पर ही दही जमाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, घर पर बाजार जैसी दही जमाना इतना आसान भी नहीं है। वहीं, अगर आप एकदम जल्दी में हैं और आपको 2 से 4 घंटे में ही दही चाहिए, तबतो ये काम असंभव सा लगता है। लेकिन आपका ये काम हम संभव करके दिखा रहे हैं। यहां हम आपको एक ऐसी शानदार ट्रिक बता रहे हैं, जिससे महज 2 घंटे में आप मार्केट जैसी मलाईदार और गाढ़ी दही जमा लेंगे।

How to make thick curd at home in hindi

दही जमाने की सामग्री-

दूध- 1 लीटर

मिल्क पाउडर- 1 कप

जमावन- 1 कप

दही जमाने की विधि-

बाजार जैसी गाढ़ी दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को गैस पर रखने से पहले इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं। मिल्क पाउडर मिलाने से दूध गाढ़ा होगा और इससे दही भी मलाईदार जमेगा। अब आपको इस दूध को गर्म करना है। जब दूध गर्म हो जाए तो गैस को बंद करके दूध को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आपको इस दूध को पूरी तरह से ठंडा नहीं करना है। जब ये हल्का गर्म ही हो तब इसमें अपनी उंगली डालकर तापमान चेक करें। अगर उंगली सहन हो पानी है मतलब ये सही तापमान है। अब आपको इसमें एक कप जमावन मिलाना है। जब मिश्रण में हल्का झाग बनने लगे तब दही को जमाने के लिए मिट्टी के बर्तन या किसी भी गहरे बर्तन में डाल दें। अब बर्तन को एल्यूमिनियम फॉइल से अच्छे से कवर कर दें।

End of Feed