Mahashivratri 2023: शिवरात्रि के उपवास पर खाएं साबूदाना भेल और बड़ा, जानें इन दोनो की आसान सी रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 09:34 PM IST

Mahashivratri 2023 : शिवरात्रि के खास अवसर पर आप उपवास कर रहे हैं, तो इस मौके पर आप कई तरह के डिशेज बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में साबूदाना भेल और साबूदाना बड़ा की रेसिपी बताएंगे, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी हो सकता है। वहीं, यह काफी स्वादिष्ट हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर बनाएं साबूदाना भेल
  • साबूदाना बड़ा बनाना है बहुत आसान
  • साबूदाना बड़ा बनाने से पहले करीब 3 घंटे पहले इसे भिगोकर रखें


Mahashivratri 2023 : इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर कई श्रृद्धालु भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं। वहीं, कई लोग इस खास मौके पर उपवास रखते हैं। शिवरात्रि के मौके पर अगर आप फास्ट कर रहे हैं, तो फलाहारी को लेकर कंफ्यूज न हों। इस खास मौके पर आप कई तरह के फलाहार बना सकते हैं, जो आपके लिए हेल्दी भी हो सकता है। साथ ही आपके भूख को लंबे समय तक कंट्रोल करके रख सकता है। आज हम आपको इस लेख में साबूदाना भेल और साबूदाना बड़ा की रेसिपी बताएंगे, जो आपके लिए काफी हेल्दी और स्वादिष्ट हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी-

साबूदाना भेल कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • आधा कप साबूदाना
  • एक आलू उबला और छिला हुआ
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • दो बड़े चम्मच मूंगफली
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • एक बड़ा चम्मच काजू
  • दो चम्मच घी
  • एक बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा सा नींबू का रस

End of Feed