Mahashivratri 2023 Lauki Halwa Recipe : महाशिवरात्रि के इस खास पर्व पर अगर आप व्रत करने जा रहे हैं, तो इस बात अपने फलाहार में लौकी का हलवा जरूर शामिल करें। लौकी का हलवा व्रत में खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे। साथ ही इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा। लौकी का हलवा आपके शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है। साथ ही इससे शरीर के कई तरह के पोषक तत्व जैसे- फाइबर, आयरन, कार्ब्स इत्यादि प्राप्त हो सकता है। ऐसे में इस शिवरात्रि के व्रत में लौकी का हलवा जरूर खाएं। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी-
लौकी का हलवा कैसे बनाएं
लौकी हलवा कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
- कद्दूकस की हुई लौकी - 2 से ढाई कप
- फुल फैट मिल्क - 1 कप
- कन्डेंस्ड मिल्क - 3 टेबलस्पून
- घी या बटर - 2 टेबलस्पून
- चीनी- 3 टेबलस्पून
- काजू - 10 कटे हुए
- बादाम - 10 कटे हुए
- किशमिश - 20 से 25
- इलायची पाउडर - 1 टीस्पून
विधि
लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से धोलकर इसे छील लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। इसके बाद गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं। इसमें घी डालें। जब घी गर्म हो जाए, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ लौकी डालकर इसे अच्छी तरह से भुनें। जब लौकी से सारा पानी अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसमें दूध डालें। इसके बाद इसे करछी से चलाएं। धीरे-धीरे जब दूध आधा रह जाए, तो इसमें कन्डेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसे 2 मिनट तक पकने दें। अब इसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। लीजिए लौकी का हलवा तैयार है। अब आप इसपर ड्राईफ्रूट्स डालकर इसे अच्छे से सजाएं और अपने मेहमानों को सर्व करें। साथ ही इस खास मौके पर खुद भी इस हलवा का लुत्फ उठाएं।
लौकी का हलवा खाने के फायदे
लौकी का हलवा खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। वहीं, यह कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- राइबोफ्लेविन, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों को दूर रख सकते हैं। साथ ही यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे फास्ट के दौरान आपको बार-बार भूख नहीं लगती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
