अब घर पर तैयार करें हेयर सीरम, जिद्दी डैंड्रफ और हेयरफॉल से मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 15, 2025, 02:02 PM IST

बालों के लिए सीरम बेहद फायदेमंद माना जाता है। बाल को शाइनी, मजबूत बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले हेयर सीरम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप घर पर ही हेयर सीरम बना सकते हैं। यहां हम आपको हेयर सीरम बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान का असर हमारी स्किन के साथ साथ हमारे बालों पर भी देखने को मिलता है। इन दिनों ज्यादातर लोग हेयरफॉल की समस्या से परेशान हैं। ये आम समस्या बन चुकी है। बदलते मौसम में बाल ज्यादा झड़ते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम स्कैल्प काफी ज्यादा ड्राई होती है जिसकी वजह डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ जाती है। स्कैल्प ड्राई होने से बालों की चमक भी चली जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स, सीरम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता। वैसे तो बाजार में कई तरह के हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए सीरम उपलब्ध हैं, लेकिन क्या आपतो मालूम है कि आप घर पर ही हेयर सीरम तैयार कर डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

How to make hair serum at home

घर पर बनाएं हेयर सीरम

मेथी दाना- 1 बड़ा चम्मच

गुलाब जल-2 बड़े चम्मच

एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्मच

रोजमैरी एक्सट्रैक्ट- कुछ बूंदें

End of Feed