इन 3 तरीकों से घर पर बनाएं फ्रेंडशिप बैंड, मिनटों में हो जाएगा तैयार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 30, 2025, 12:57 PM IST

फ्रेंडशिप डे इस साल 3 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर अपने दोस्तों को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो घर पर फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। जान लें तैयार करने का तरीका।

भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल, 2025 में, यह 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे को देशभर में काफी धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन दोस्तों के लिए समर्पित होता है। ऐसे में इस खास मौके पर दोस्तों को स्पेशल फील कराने के लिए लोग तोहफे देते हैं। फ्रेंडशिप डे पर लोग अपने खास दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड भी देते हैं। वहीं कुछ लोग खुद से बनाकर भी फ्रेंडशिप बैंड गिफ्ट करते हैं। अगर आप भी अपने करीबी दोस्त को खुद से बनाकर फ्रेंडशिप बैंड देना चाहते हैं तो यहां सा आइडिया ले सकते हैं।

घर पर फ्रेंडशिप बैंड कैसे बनाएं (Image: istock)

घर पर फ्रेंडशिप बैंड कैसे बनाएं (Image: istock)

धागे से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

धागे से फ्रेंडशिप बैंड बनाने के लिए अपनी पसंद के 2-3 अलग-अलग रंग के धागे लें। अब धागे को लगभग 20-25 इंच लंबा काट लें। आप चाहें तो बैंड की मोटाई के अनुसार 4-6 धागों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी धागों को एक साथ इकट्ठा करें और एक सिरे पर मजबूत गांठ बांध लें। धागों को 2 या 3 हिस्सों में बांट लें। अब एक-दूसरे के ऊपर से धागों को गुज़ारते हुए चोटी बनाना शुरू करें। चोटी को तब तक बनाते रहें जब तक कि बैंड आपके दोस्त की कलाई के लिए पर्याप्त लंबा न हो जाए। आखिरी में एक और मजबूत गांठ बांध दें ताकि चोटी खुले नहीं। धागे का फ्रेंडशिप बैंड बनकर तैयार है। इसे आप अपने दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं।

End of Feed