Cereal Powder For Baby At Home: पेरेंटिंग का एक सबसे बड़ा हिस्सा होता है बच्चों की डाइट, बढ़ते हुए बच्चों के खानपान का खास ख्याल रखने की काफी जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी 6 महीने ये उससे बड़ा है, तो आप ये बात खास समझ रहे होंगे। ऐसे में नॉर्मल दिनों के अलावा जब कभी अगर आप ट्रेवलिंग कर रहे हैं, तो उस वक्त या फिर काम से भरे हुए दिन में बेबी को क्या खिलाएं वाला सवाल काफी परेशान करने वाला हो सकता है। ऐसे में कई पेरेंट्स बच्चों को मार्केट वाला सेरेलेक या सप्लीमेंट्स देते हैं, हालांकि ये महंगे होने के साथ साथ 100 प्रतिशत नेचुरल चीजों से ही मिलकर बने हो ये भी जरूरी नहीं है। ऐसे में आप बच्चे के लिए घर पर खास होममेड सीरियल पाउडर बनाकर स्टोर कर सकते हैं। देखें ये वाला दाल-चावल, नट्स, सीड्स से मिला सीरियल पाउडर आखिर कैसे बनाते हैं।
फॉलो करें ये रेसिपी
सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर पवित्रा ने खास रेसिपी शेयर की है, जो वे अपने बच्चे के लिए भी यूज करती हैं। उनकी रेसिपी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर आप भी अपने बच्चे के लिए घर के सामान से हेल्दी टेस्टी सीरियल पाउडर तैयार कर लेंगे।
- सबसे पहले आपको टेस्टी होममेड सीरियल पाउडर बनाने के लिए चावल और कोई भी हल्की दार जैसे तूर या मूंग की दाल को अच्छे से धो लेना है। और फिर दोनों को साथ मिलाकर अच्छे से रोस्ट कर लेना है।
- इसके बाद आपको मखाना, अपनी पसंद के मिक्स सीड्स जैसे फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज, सनफ्लावर सीड्स को भी रोस्ट कर लें।
- आप फिर इन रोस्ट की हुई चीजों को अच्छे से ठंडा करके ब्लैंड कर लें।
- ब्लैंड करने के बाद इसमें इम्यूनिटी के लिए आप धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी पाउडर भी मिला लें।
और बस आपका घर पर बना शानदार सीरियल पाउडर तैयार है। इसे आप एक ड्राई जार में स्टोर कर सकते हैं। ये वाला सीरियल पाउडर आपको गर्म पानी में मिलाकर सर्व करना है। बेशक ही आपका बच्चा इसे काफी पसंद करेगा वहीं ये उसकी हेल्थ के लिए भी शानदार है। आप इसे अपनी पसंद के फ्रूट्स के साथ गार्निश भी कर सकते हैं।
