मेरी नानी के नुस्खे: बालों के लिए घर पर बनाएं ये खास पानी, एक हफ्ते में लहराएंगी जुल्फें, चोटी दिखेगी एकदम मोटी

बालों की देखभाल के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि बालों की देखभाल के लिए आंवला रीठा शिकाकाई बेहद कारगर है। यहां जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

बालों से जुड़ी समस्याओं से हर कोई परेशान है। कुछ लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो कुछ लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं। बालों का सफेद होना और हेयरफॉल का प्रमुख कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान है। हेयर प्रॉब्लम्स से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बावजूद इसके इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा नहीं मिल पाता है। बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल होने की वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में आप हेयर केयर के लिए नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों की देखभाल के लिए आप घर पर ही आंवला रीठा शिकाकाई शैंपू तैयार कर सकते हैं। आंवला रीठा शिकाकाई बालों में नई जान डालने का काम करती है। ऐसे में आज जानेंगे कि घर पर कैसे आंवला रीठा शिकाकाई शैंपू को तैयार कर सकते हैं।

amla reetha shikakai shampoo

आंवला रीठा शिकाकाई का शैंपू कैसे बनाएं-How to make amla reetha shikakai shampoo

घर पर आंवला रीठा शिकाकाई का शैंपू तैयार करने के लिए आंवला रीठा शिकाकाई को हल्का सा भून लें। फिर इसे दरदरा करके पीस लें। लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप इसे किसी डब्बे में रख सकते हैं। जब भी इसका इस्तेमाल करना हो तो गुनगुने पानी में इस पाउडर को मिलाकर एक घंटे के लिए रखें और फिर इससे बाल धोएं।

End of Feed