ज्यादा पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये आसान टिप्स

नारियल खरीदते वक्त अक्सर ज्यादा पानी वाले नारियल की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ सिंपल टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या को तेजी से आसानी से हल कर सकते हैं।

Fresh Coconut Buying Tips: गर्मी का मौसम आते ही ठंडे नारियल पानी की मांग बढ़ जाती है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर बाजारों और सुपर मार्केट तक हरे-हरे नारियल नजर आने लगते हैं। लेकिन हर नारियल में पानी बराबर नहीं होता है। यही कारण है कि हर बार नारियल खरीदते वक्त हमारा पहला सवाह यही होता है कि नारियल पानी से भरा हुआ है या नही? कई बार बाहर से बड़ा और ताजा दिखने वाला नारियल खोलने पर आधा खाली निकलता है। ऐसे में सवाल उठता है कि ज्यादा पानी वाला नारियल (coconut water) कैसे पहचाना जाए? यदि आप भी अक्सर इसे लेकर कंफ्यूज होते हैं, तो कुछ आसान संकेतों से आप सही नारियल चुन सकते हैं।

Fresh coconut buying tips

पानी वाले नारियल की पहचान कैसे करें

बड़ा साइज देखकर न करें भूल

अक्सर लोग साइज में बड़ा नारियल देखकर उसे ज्यादा पानी वाला मान लेते हैं, लेकिन यह हमेशा सही होगा ऐसा जरूरी नहीं है। साइज में बहुत बड़े नारियल में गिरी ज्यादा और पानी कम भी हो सकता है। इसलिए हमेशा मध्यम आकार का हरा नारियल ही खरीदें। इसमें ज्यादा संभावना है कि ये पानी से भरा हुआ निकलेगा। इसलिए केवल साइज देखकर फैसला न करें।

End of Feed