लाइफस्टाइल

लंबे नहीं हो रहे बाल तो केम‍िकल के चक्‍कर में मत आना, इस फल का रस लगाना, नाग‍िन सी लहराएगी चोटी

Hair Mask For Winter Season: बदलते मौसम में बाल भी झड़ने लगते हैं। ऐसे में बालों पर ध्यान देना जरूरी है। खासतौस से उन्हें जो लंबे बाल रखना चाहते हैं, लेकिन हेयरफॉल उनकी परेशानी बढ़ा देता है। इसलिए आज हम बाल लंबा करने का घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। यहां बताए तरीकों से अगर आप फल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल नागिन जैसे लंबे हो जाएंगे।

Image

fruit hair masks for winter season

Hair Mask For Winter Season: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में बालों का ड्राई होना और झड़ना शुरू हो जाता है। यो शादी सीजन भी तो है ऐसे में अब शाद‍ियों में मुरझाए बाल आपका पूरा ल‍ुक खराब कर सकते हैं। कई सारे लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाले शैंपू, कंड‍िशनर और हेयर मास्‍क जैसे प्रोडक्‍ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार इनमें मौजूद केम‍िकल से मामला और बिगड़ जाता है।। साथ ही ये काफी महंगे भी होते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बालों पर लगाकर आप न सिर्फ लंबे बल्कि घने और स्वस्थ बाल पा सकते हैं।

नारियल

नारियल तेल बालों के लिए बेस्ट है। नहाने के बाद नारियल का तेल बालों पर अच्छी तरह लगाना चाहिए। तेल बालों पर इस तरह लगाएं कि वह बालों की जड़ों तक पहुंच जाए। जिनके बाल बहुत ज्‍यादा रूखे हैं, उनको रात को सोने से पहले बालों की जड़ों में नारियल का तेल सही तरीके से लगाना चाहिए। इस उपाय से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं, बाल लंबे और घने हो जाते हैं।

आंवला

आंवला सर्दियों ते मौसम में बालों पर खूब असर दिखाता है। सूखे आंवले के चूर्ण को पानी के साथ पेस्ट बनाकर इसका सिर पर लेप करें। इस लेप को कम से कम 10 म‍िनट तक लगा रहने दें और उसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। इससे बालों में चमक आ जाती है।

नींबू का रस

वहीं बालों के झड़ने की परेशानी हो तो नहाने से पहले बालों में नींबू के रस की माल‍िश करें। इससे आपके बालों का झड़ना रुक जाएगा और बाल मजबूत होने लगेंगे।

चुकंदर

चुकंदर सिर्फ खाने ही नहीं बालों में लगाने के लिए भी फेमस है। अगर आप लंबे बाल चाहते हैं तो आपको इसे जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको चुकंदर के पत्ते मेहंदी के साथ पीसकर बालों पर लगाना है। इससे बाल ग‍िरना बंद हो जाते हैं।

अमरूद

अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बालों के लिए फ़ायदेमंद होता है। इसे हेयर मास्क बनाने के लिए, एक पका अमरूद को पीस लें और उसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इसे बालों पर लगाएं और करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article