Home Garden: छोटे से गमले में भी उग सकता है आंवले का पेड़, जानें खूबसूरती का पेड़ लगाने और देखभाल का आसान तरीका

How To Grow Amla Tree At Home: अगर आपको गार्डनिंग का शौक है तो आपको पतो होना चाहिए कि आप घर पर ही आंवले का पेड़ लगा सकते हैं। इसे घर पर गमले में उगाना भी काफी ज्यादा आसान है। यहां हम आपको इसे उगाने और इसकी देखभाल करने का सही और आसान तरीका बता रहें हैं।

How To Grow Amla Tree At Home: जिन लोगों को गार्डनिंग यानी बागवानी का शौक होता है वो अपने घर के गमले में ही हर तरह के पौधे उगाने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर लोग मिर्ची, टमाटर, सेब जैसे फल के पौधे ही लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर आंवला भी उगाया जा सकता है। घर के गमले में आंवले का पेड़ लगाना इतना मुश्किल भी नहीं है। आप यहां से इसे सीख सकते हैं। यहां इसकी देखभाल के तरीके भी दिए गए हैं।

How To Grow Amla Tree At Home

आंवले का पेड़ लगाने का तरीका-

  • आंवले का पेड़ लगाने के लिए आपको सबसे पहले आपको बड़ा और गहरा गमला लेना है।
  • आप नर्सरी से आंवले का तैयार पौधा खरीद सकते हैं या बीज से उगा सकते हैं। बस बीज से उगाने के लिए उन्हें 24 घंटे पानी में भिगोकर रखें।
  • गमले में आपको अच्छी क्वालिटी की मिट्टी का इस्तेमाल करना है। मिट्टी की PH वैल्यू 6.5 से 8.5 के बीच होना चाहिए।
  • खाद देने का एक अच्छा तरीका यह है कि, आप गोबर को पानी में मिलाएं। इस घोल को 2-3 दिन तक रखा रहने दें, और बीच-बीच में किसी चीज से हिलाते रहें।
  • आंवले के पौधे को आप जितना खाद, और पोषण देंगे, उतना ही अच्छे से यह बढ़ेगा।
  • साथ ही पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां 6 से 8 घंटे की धूप मिल सके।
  • आपको इसकी नियमित रूप से छटाई भी करनी है। इसमें से सूखी पत्तियों को काटते रहना है।

End of Feed