Skin care tips: स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए स्किन केयर रुटीन को फॉलो करना बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर अगर आपके चेहरे पर दाग हैं, तो इसे हटाना काफी महत्वपूर्ण होता है। समय पर अगर चेहरे के दाग को हटाया नहीं गया तो यह आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें एक्ने और पिंपल्स के दाग को तुरंत खत्म करें। चेहरे पर मौजूद दाग को कम करने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ खास उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप चेहरे को बेदाग कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरा बेदाग करने का क्या है तरीका?
बेदाग स्किन के लिए अपनाएं ये तरीके
बेदाग स्किन के लिए अपनाएं ये उपाय
स्किन को बेदाग बनाने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-
हल्दी से रंगत में आएगा निखार
हल्दी में मौजूद गुण आपके चेहरे पर चमक लाने में मददगार हो सकता है। यह स्किन से कई तरह की समस्याएं जैसे सोरायसिस, एक्ने, पिंपल्स इत्यादि को दूर कर सकता है। साथ ही इससे दाग को हटाने में भी मदद मिल सकती है। चेहरे पर हल्दी लगाने के लिए आप 1 चुटकी हल्दी में मलाई मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 5 मिनट के लिए मसाज करें। इससे चेहरे की चमक बढ़ेगी।
नारियल का तेल
नारियल तेल स्किन से फंगल और बैक्टीरियल समस्याओं को दूर कर सकता है। साथ ही यह छोटे-मोटे घाव को भी भरने में असरदार है। अगर आप अपने चेहरे के बेदाग बनाना चाहती हैं तो रात में सोने से पहले नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें। इससे आपकी स्किन को सन प्रोटेक्शन मिलेगा। साथ ही यह एजिंग समस्याओं को भी दूर कर सकता है।
चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल
एलोवेरा चेहरे पर चमक लाने में प्रभावी है। यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है, जिससे चेहरे पर नैचुरल रूप से चमक आ सकती है। इसके साथ ही एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई की प्रचुरता होती है, जो स्किन को पोषण प्रदान करता है। ऐसे में स्किन को बेदाग बनाने में एलोवेरा प्रभावी है। चेहरे पर एलोवेरा आप सीधेतौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसका प्रयोग कई तरह के फेसपैक के रूप में भी किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
