Benefits of lemon leaves for home: बरसात में घर में सीलन और सीलन की बदबू बहुत आम है। जिन घरों में अच्छी धूप नहीं आती वहां तो यह बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। बार-बार साफ सफाई के बाद भी लोगों को बरसात में आने वाली अजीब सी स्मेल के साथ रहना पड़ता है। हालांकि कुछ लोग स्मेल को दूर करने के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों को पता होना चाहिए कि भले ये रूम फ्रेशनर उन्हें कुछ देर के लिए सीलन की बदबू से छुटकारा दिला दें लेकिन इससे उनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर घर में छोटे बच्चे हों तो ये केमिकल वाले रूम फ्रेशनर्स और भी खतरनाक साबित होते हैं।
पोछा लगाने के बाद की बदबू से मिलेगा छुटकारा (Photos: iStock)
बहुत से लोगों को लगता है कि घर में पोछा लगाने से फर्श पर से सीलन की बदबू चली जाएगी। लेकिन बरसात के मौसम में बार-बार पोछा लगाने के बाद भी एक अजीब सी स्मेल हमेशा परेशान करती रहती है। ऐसे में हम आपको इस समस्या का समाधान बता रहे हैं।
नींबू के पत्तों से जाएगी बदबू
बारिश के मौसम में पोछा लगाने के बाद आने वाली अजीब सी स्मेल को खत्म करना बहुत आसान है। इस काम में हमारी मदद करता है नींबू का पौधा। नींबू के पत्तों में नेचुरल एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, दो सीलन की दुर्गंध को खत्म करने का काम करते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है ये जानना कि नींबू के पत्तों का इस्तेमाल पोछा लगाते समय कैसे करना है।
बदबू भगाने के लिए नींबू के पत्तों का कैसे करें इस्तेमाल
पोछा लगाने से पहले साफ पानी में नींबू के पौधे से 10-12 पत्ते तोड़ कर डाल लें। अगर आप चाहें तो पत्तों को उबालकर उसका पानी भी पोछे के पानी में मिला सकते हैं। एक तरीका ये भी है कि आप नींबू के पत्तों को अच्छी तरह पीस कर पोछे के पानी में मिला लें। अब इस पानी से पोछा लगाएं। आप देखेंगे कि बार-बार की सफाई के बाद भी जो अजीब दुर्गंध रह जा रही थी वो खत्म हो चुकी है।
