बच्चों के सिर में जुएं हो जाए तो क्या करें, जानिए बालों से जूं को हमेशा के लिए कैसे हटाएं

How to get rid of lice fast for kids: अगर बच्चे के सिर में जूं ज्यादा हो जाएं, तो डॉक्टर की सलाह से एंटी-लाइस शैंपू यूज कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे निर्देशों के अनुसार ही इस्तेमाल करें ।

How to get rid of lice fast for kids: पेरेंट्स की तमाम सावधानियों के बाद भी उनके छोटे बच्चों के सिर में जूं आ ही जाते हैं। बच्चों के सिर में जूं होना बहुत आम समस्या है। जूं की समस्या गंदगी की वजह से नहीं, बल्कि एक बच्चे से दूसरे बच्चे में संपर्क के जरिए तेजी से फैलती है। मसलन स्कूल, डे-केयर या खेल के मैदान में बच्चों का एक-दूसरे के सिर के करीब आना इस संक्रमण का मुख्य कारण बनता है। कई पेरेंट्स के मन में सवाल रहता है कि इन जुओं की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं। क्या बच्चों के सिर में मेडिकर जैसे केमिकल वाली चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं?

Head lice in Kids

बच्चों के सिर में जुएं हो जाएं तो क्या करना चाहिए (Photo: iStock)

बच्चों के सिर में जुएं हो जाए तो क्या करें?

जूं हटाने के लिए सबसे असरदार तरीका है बालों को अच्छी तरह कंघी करना। बाजार में मिलने वाली बारीक दांतों वाली का इस्तेमाल करें। ये कंघियां खासतौर से जुओं की समस्या से निपटने के लिए ही बनी हैं। बालों को हल्का गीला करके कंघी करने से जूं और उनके अंडे आसानी से निकल जाते हैं। यह काम हफ्ते भर तक डेली करें।

End of Feed