Winter Skin Care: सर्दियों में ड्राई स्किन कर सकती है शर्मिंदा, सॉफ्ट और मुलायम त्वचा के लिए नहाते समय करें ये काम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 09:07 PM IST

Winter Skin Care: सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है। ऐसे में इस सीजन में स्किन को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपकी स्किन भी काफी ज्यादा ड्राई हो रही है तो केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स के बजाय नैचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए नहाने के दौरान क्या करें?

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में साबुन कम लगाएं
  • तेल की मालिश से स्किन की नमी रहेगी बरकरार
  • सर्दियों में स्किन पर लगाएं घी

Winter Skin Care: सर्दियों में स्किन ड्राई होना काफी सामान्य है, लेकिन अगर आप इस समय स्किन की देखभाल नहीं करते हैं तो कई तरह की समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दियों के दिनों में स्किन की अच्छे से देखभाल जरूरी होती है। स्किन की देखभाल के लिए आपको मार्केट में मौजूद महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती है, बल्कि घर में मौजूद चीजों की मदद से आप अपनी स्किन की केयर कर सकते हैं। खासतौर पर नहाने के समय कुछ आसान तरीकों को अपनाने से आप अपनी स्किन की चमक को बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में ड्राई स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए नहाते समय क्या करना चाहिए?

winter skin care.

सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस कैसे करें दूर? जानें आसान से उपाय

नहाने से पहले करें तेल की मालिश

सर्दियों में अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से बचना चाहते हैं तो नहाने से पहले तेल से अपने बॉडी की मालिश करें। इसके लिए आप नारियल, सरसों या फिर बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तेलों से मालिश करने से आपकी स्किन मॉइस्चराइज होगी। साथ ही स्किन का रूखापन भी दूर हो सकता है।

End of Feed