Cracked Heels Home Remedies: फटी एड़ियां हफ्ते भर में बन जाएंगी मुलायम, बस अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 25, 2024, 06:48 AM IST

Cracked Heels Home Remedies: घर में काम करने वाली औरतें फटी एड़ियों की समस्या से परेशान रहती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्रैक क्रीम का इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में इन घरेलू नुस्खे की मदद से आप फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

Cracked Heels Home Remedies: एड़ियों का फटना एक आम समस्या है। इस समस्या से घर के काम करने वाली महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। एड़ियों का फटना बदलते मौसम की वजह से होता है, लेकिन खाली पैर चलने और पैरों की सही देखभला ना करने की वजह से भी एड़ियां फटने लगती है। कई बार इनमें काफी दर्द भी होता और ये शर्मिंदगी का कारण भी बनते हैं। फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के क्रैक क्रीम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Cracked Heels Home Remedies

फटी एड़ियों के घरेलू उपाय - Easy Home Remedies For Cracked Heels

नींबू और चीनी

इसके लिए नींबू को बीच से काट लें। फिर एक कटोरी में चीनी लें और नींबू के टुकड़े को इस चीनी में लगाकर एड़ियों पर घिसना शुरू करें। जब चीनी पिघल जाए तो इसे सूखने के लिए छोड़ दें।

End of Feed