गंजे सिर पर उग आएंगे नए बाल, बस अपनाकर देखें ये देसी नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 20, 2025, 02:13 PM IST

एलोपेसिया यानी गंजापन इन दिनों एक आम समस्या बनते जा रही है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। गंजेपन की समस्या को दूर करने के लिए कई हेयर केयर प्रोडक्ट्सका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर गंजेपन से निजात पाया जा सकता है।

हेयरफॉल एक आम समस्या है। समय रहते इसे न रोका जाए तो ये गंजेपन का भी कारण बन जाती है। गंजापन एक ऐसी समस्या है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। गंजापन आत्मविश्वास को कम करते हैं। गंजेपन को मेडिकल की दुनिया में एलोपेसिया कहा जाता है। इसमें सिर सिर से बाल झड़ जाते हैं जिससे स्कैल्प नज़र आने लगते है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोग कई हेयर केयर प्रोडक्ट यूज करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से गंजेपन की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

गंजेपन का घरेलू उपाय (Image: istock)

नारियल तेल और नींबू का रस

बालों के लिए नारियल तेल सबसे अच्छा होता है। इसमें विटामिन और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ नींबू का रस मिलाने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। यह बालों के झड़ने की समस्या को भी कम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सिर पर अच्छे से मालिश करें। इसे एक घंटे तक लगा रहने दें, फिर धो लें।

End of Feed