विदेश में बेटी को देवी मंत्र सिखा रहीं प्रियंका, बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने के 6 आसान तरीके

प्रियंका का बेटी को देवी मंत्र सिखाने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है, बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना आज भी उतना ही जरूरी है। जानिए आसान पैरेंटिंग टिप्स, जिनसे बच्चे आधुनिकता संग अपनी जड़ों से भी जुड़े रहेंगे।

आज के समय में बच्चे दुनिया के किसी भी देश में बड़े हों, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़ाव उन्हें एक अलग पहचान देता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का अपनी बेटी को देवी मंत्र सुनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। विदेश में रहने के बावजूद वह अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति, भाषा और परंपराओं से परिचित कराने की कोशिश करती नजर आईं।

Priyanka Chopra Parenting Tips

यह सिर्फ किसी एक परिवार की बात नहीं है, बल्कि हर उस माता-पिता के लिए एक खूबसूरत सीख है जो चाहते हैं कि उनके बच्चे मॉडर्न सोच के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान भी समझें। बच्चों को संस्कृति से जोड़ना सिर्फ पूजा-पाठ सिखाना नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी भाषा, त्योहारों, परिवार के मूल्यों और परंपराओं से परिचित कराना भी है। आइए जानते हैं कि आज के दौर में यह क्यों जरूरी है और रोजमर्रा की जिंदगी में इसे आसान तरीके से कैसे अपनाया जा सकता है।

End of Feed