किस तापमान और कितनी देर तक AC में रखें, जानिए कब बच्चों के लिए दुश्मन बन जाता है एसी

AC Rules for Kids: गर्मी से बचाव जरूरी है, लेकिन बच्चों की सेहत उससे भी ज्यादा जरूरी है। इसलिए एसी का इस्तेमाल आराम के लिए करें, आदत बनाने के लिए नहीं।

AC Rules for Kids: गर्मियों की तेज धूप और बढ़ते तापमान से बचने के लिए ज्यादातर लोग एसी का सहारा लेते हैं। खासकर छोटे बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए माता-पिता घंटों तक उन्हें एसी कमरे में रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा एसी बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक भी बन सकता है? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही तापमान और सही समय तक एसी का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, वरना यही आराम बच्चों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है।

AC Rules for Kids

बच्चों को कब नुकसान पहुंचाने लगता है एसी (Photo: iStock)

बच्चों के लिए कितना एसी सुरक्षित?

विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों को पूरे दिन लगातार एसी में रखना सही नहीं माना जाता। खासकर नवजात और छोटे बच्चों का शरीर तापमान में बदलाव को जल्दी महसूस करता है। ऐसे में बहुत ज्यादा ठंडा वातावरण उन्हें असहज कर सकता है।

End of Feed