झुलसा देने वाली गर्मी की सारी 'गर्मी' निकाल देते हैं राजस्थान के लोग, पहनते हैं ऐसे कपड़े

Rajasthan's Summer Attire: राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में लोग पूरे शरीर को ढककर रखना पसंद करते हैं। इससे धूल और तेज धूप दोनों से सुरक्षा मिलती है।

Rajasthan's Summer Attire: राजस्थान का नाम सुनते ही चिलचिलाती धूप और दूर तक फैले रेगिस्तान आंखों के सामने आ जाते हैं। गर्मियों में तो राजस्थान आग की भट्टी बन जाता है। यहां कई इलाकों में तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। तेज धूप, गर्म हवाएं, हीट वेव और हवा में घुली रेत वहां के लोगों की सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे मौसम में वहां के लोग अपने पारंपरिक कपड़ों के जरिए खुद को गर्मी और लू से बचाते हैं। राजस्थान की वेशभूषा मौसम के हिसाब से बेहद उपयोगी मानी जाती है।

Rajasthan Summer dress

गर्मी में लगभग पूरा राजस्थान पहना है ऐसा ही कपड़ा (AI Image)

गर्मी में कैसे कपड़े पहनते हैं राजस्थान के पुरुष

राजस्थान के पुरुष आमतौर पर सूती और ढीले कपड़े पहनते हैं। वे धोती, कुर्ता और पगड़ी पहनना पसंद करते हैं। सूती कपड़ा पसीना जल्दी सोख लेता है और शरीर को ठंडक देता है। ढीले कपड़ों से हवा आसानी से शरीर तक पहुंचती रहती है, जिससे गर्मी कम महसूस होती है। खासतौर पर सफेद या हल्के रंग के कपड़े ज्यादा पहने जाते हैं क्योंकि ये धूप को रिफ्लेक्ट कर देते हैं।

End of Feed