Disha Patani Fitness Secret: फिट रहने की बात आते ही सबसे पहले लोगों के दिमाग में यही आता है कि मीठा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि असलियत इससे थोड़ी अलग है। अगर आप अपनी रोज की दिनचर्या का ध्यान रखते हैं और नियमित रूप से शरीर को एक्टिव रखते हैं, तो कभी-कभी अपनी पसंद की चीज खाने से कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन दिशा पाटनी की एक मजेदार कहानी भी कुछ ऐसा ही संदेश देती है। एक्टर अक्षय कुमार ने बार अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिशा को मिठाई बहुत पसंद है। एक दिन वह उनके घर आईं और रबड़ी के साथ करीब आधा किलो जलेबी खा गईं। यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन इसके बाद उन्होंने जो किया, वही उनकी फिटनेस का असली राज माना जा सकता है।
दिशा पाटनी का फिटनेस सीक्रेट अक्षय कुमार ने बाताया (PC_ Pinterest)
अक्षय कुमार ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
अक्षय कुमार ने बताया कि जब दिशा उनके घर आई थीं, तब उन्होंने बिना किसी झिझक के खूब जलेबी और रबड़ी खाई। किसी फिटनेस पसंद इंसान के बारे में ऐसी बात सुनना थोड़ा अजीब जरूर लगता है। लेकिन यही बात दिखाती है कि फिट रहने वाले लोग भी कभी-कभी अपनी पसंद का खाना खाते हैं और उसे लेकर जरूरत से ज्यादा डरते नहीं हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बरसात में बच्चों का रेनकोट और स्कूल बैग भी बन सकते हैं बैक्टीरिया का घर, ऐसे बना सकते हैं बीमार
खाने के बाद भी नहीं छोड़ी मेहनत
अक्षय कुमार के मुताबिक, जलेबी खाने के बाद दिशा ने अपनी दिनचर्या नहीं बदली। देर रात उन्होंने करीब 40 मिनट तक ट्रेडमिल पर दौड़ लगाई। यानी उन्होंने स्वाद का भी मजा लिया और अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखा। यही आदत उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मॉनसून में बार-बार चाय पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, कहीं सेहत को नुकसान तो नहीं पहुंचा रही आपकी ये आदत
फिटनेस का राज सिर्फ डाइट नहीं है
आजकल कई लोग सोचते हैं कि फिट रहने के लिए हर पसंदीदा चीज़ छोड़नी पड़ेगी। लेकिन फिटनेस का मतलब सिर्फ कम खाना नहीं होता। जरूरी यह है कि आपका खान-पान संतुलित हो और आप रोज थोड़ा-बहुत शरीर को चलाते रहें। अगर कभी किसी खास मौके पर मिठाई या पसंदीदा खाना खा भी लिया जाए, तो उसके बाद फिर से अपनी अच्छी दिनचर्या पर लौट आना ज्यादा जरूरी होता है।
दिशा पाटनी की फिटनेस से आप भी ले सकते हैं सीख
दिशा पाटनी का यह किस्सा बताता है कि फिट रहने के लिए खुद को हर समय रोकना जरूरी नहीं है। कभी-कभार चीट मील लेना गलत नहीं माना जाता, लेकिन उसके साथ मेहनत और अनुशासन भी होना चाहिए। नियमित एक्सरसाइज, संतुलित खाना और एक्टिव लाइफस्टाइल ही लंबे समय तक शरीर को फिट रखने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं, तो सिर्फ परहेज पर नहीं, बल्कि सही बैलेंस बनाने पर ध्यान दें।
