Home Remedies For Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे यानीडार्क सर्कल्स एक बड़ी समस्या है। इससे ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी परेशान रहते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे होने के वैसे तो कई कारण होते हैं लेकिन जो कॉमन रीजन है वो है स्ट्रेस, कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, खराब लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्या। आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों से भी आसानी से डॉर्क सर्कल्स को हटाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।
Home Remedies For Dark Circles in Hindi
टमाटर और नींबू
टमाटर स्किन को कोमल बनाने के साथ साथ डार्क सर्कल्स को भी कम करता है। इसके लिए एक चम्मच टमाटर का जूस लें। फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं और इस मिक्सचर को आंखों के नीचे लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर धो लें।
आलू का रस
आलू का रस आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर लें और फिर आलू का रस निकालकर रूई की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाएं।
टी बैग
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आप टी बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए टी बैग को पानी में गर्म कर लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे डार्क सर्कल्स वाले एरिया पर रखें।
बादाम का तेल
बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है। इसके लिए थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर डार्क सर्कल्स पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे काफी जल्दी फर्क दिखेगा।
ठंडा दूध
ठंडा दूध डार्क सर्कल्स कम करने के साथ साथ आंखों के लिए भी बेहतर साबित होता है। इसके लिए एक कटोरी में ठंडा दूध लें और रूई की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाएं। ध्यान रहे कि डार्क सर्कल वाला पूरा एरिया ढका हो। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर साफ कर लें।
