Home Remedies for WhiteHeads: चेहरे के व्हाटहेड्स होंगे जड़ से गायब, बस अपना लें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 30, 2024, 06:27 AM IST

Home Remedies for WhiteHeads: अगर आप व्हाइटहेड्स की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो यहां बताए घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। इनकी मदद से आपको जल्द स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलेगा।

Home Remedies for WhiteHeads: स्किन पर व्हाइटहेड्स का होना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। ये वाइटहेड्स (Whiteheads) नाक और ठुड्डी पर सबसे ज्यादा नजर आते हैं। व्हाइटहेड्स होने के वैसे तो कई कारण होते है जैसे किशोरावस्था, हार्मोनल चेंजेज, जेनेटिक्स, तनाव, खराब लाइफस्टाइल या फिर स्किन की सही देखभाल ना करना। इससे छुटरकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आज हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप आसानी से व्हाइटहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies To Get Rid of WhiteHeads

व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies To Get Rid of WhiteHeads

शहद

नाक या ठुड्डी के पास से व्हाइटहेड्स हटाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण व्हाइटहेड्स को खत्म कर देते हैं। इसके लिए शहद को हल्का गर्म कर लें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाए रखें। फिर चेहरा धोकर साफ कर लें।

End of Feed