बरसात में जूं से बालों को रखना है दूर, तो आज ही अपना लें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 16, 2025, 12:40 PM IST

Home Remedies To Get Rid Of Lice: जूं बालों और खोपड़ी में रहते हैं और खून चूसते हैं। इनकी वजह से खुजली, बेचैनी और कभी-कभी संक्रमण भी होने का खतरा रहता है। ज्यादातर बच्चे इस समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपके बच्चे भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Home Remedies To Get Rid Of Lice: बालों में जूं का होना एक आम बात है। इस समस्या से ज्यादातर बच्चे परेशान रहते हैं। बालों की सही देखभाल न करने और इसकी साफ-सफाई न करने की वजह से इस तरह की समस्या होने लगती है। ऐसे में समय रहते इनका इलाज करना बेहद जरूरी है। क्योंकि जूं काफी तेजी से फैलते हैं। ये दूसरे लोगों में भी स्प्रेड हो सकते हैं। अगर आपका बच्चा भी इस तरह की समस्या से परेशान है तो यहां बताए गए नुस्खे अपनाकर आप जूं से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों से जूं भगाने के कारगर घरेलू उपाय।

जूं से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे(Photo: istock)

जूं से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे(Photo: istock)

जूं से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

नारियल तेल और कपूर

जूं से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कपूर मिलाएं और इससे स्कैल्प की मालिश करें। ऐसा करने से जूं से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

End of Feed