4 Dark Lips: काले होंठों से होना पड़ता है शर्मिंदा तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, चमक उठेंगे आपके लिप्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:41 PM IST

Tips For Lightening Your Dark Lips: गुलाब की पंखुड़ियों की तरह गुलाबी होंठ न सिर्फ दिखने में अच्छे लगते हैं बल्कि यह चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं। गुलाबी होंठ 'गॉड गिफ्ट' होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के होंठ समय के साथ-साथ काले पड़ने लगते हैं। इसके पीछे कई वजह होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आसान उपाय अपनाएं जा सकते हैं।

Home Remedies of Dark Lips: सजना संवरना खूबसूरत दिखना हर औरत को पसंद होता है। इसके लिए हर महिला कपड़ों से लेकर मेकअप तक पर विशेष ध्यान देती है, लेकिन कई बार काले होंठ पूरी खूबसूरती पर दाग लगा देते हैं। काले होंठ किसी को पसंद नहीं होते हैं। काले होंठों के पीछे कई वजह होती हैं। कई बार कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन या केमिकल भरे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से होंठ काले हो जाते हैं। होंठों का कालापन परेशानी होती है, इसकी वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़ जाती है। जबकि नर्म, मुलायम और गुलाबी होंठ आपके चेहरे का आकर्षण बढ़ाता है। कुछ लोग काले होंठों से छुटकारा पाने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट से कई बार नुकसान भी झेलना पड़ता है। काले होंठ से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में

remedies to get pink lips

Tips For Lightening Your Dark Lips

शहद व नींबू का लगाएं पेस्ट

अगर आप होठों के कालेपन से परेशान हैं तो शहद और नींबू के पेस्ट का इस्तेमाल करें। इसे रोज सोते समय लगा कर सो जाएं। नियमित रूप से लगाने से आपके होंठ गुलाबी हो जाएंगे। होंठों का कालापन दूर हो जाएगा।

End of Feed