दो मुंहे बालों से हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, रूखापन भी होगा दूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 6, 2024, 06:23 AM IST

Home Remedies For Split Ends: अगर आपके लंबे होने के साथ साथ दो मुंहे तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies For Split Ends: धूप, गर्मी, प्रदूषण, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल और बालों की सही देखरेख ना करने से बाल दो मुंहे हो जाते हैं। दोमुंहे बालों का मतलब होता है एक ही बाल के दो मुंह होना। बालों में सही से तेल ना लगाना, गर्म पानी से सिर धोना, बहुत दिनों तक बाल ना कटाना, जरूरत से ज्यादा बालों को रगड़-रगड़ कर धोना और बालों को कलर कराना की वजह से भी बाल दो मुंहे हो जाते हैं। इस समस्या से ज्यादातर लड़कियां परेशान रहती हैं। दो मुंहे बाल होने पर ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि ट्रिम कराना ही इसका इलाज है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies For Split Ends

दोमुंहे बालों के घरेलू उपाय - Home Remedies for Split Ends

अंडे का हेयर मास्क

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप अंडे के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में दही लें। फिर उसमें शहद, ऑलिव ऑयल और एक अंडे का पीला भाग मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर लें। अब इस मास्क को पूरे सिर पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद बाल धो लें।

End of Feed