मुंहसे और फुंसी के जिद्दी दाग से मिलेगा तुरंत छुटकारा, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 25, 2025, 09:39 AM IST

Home Remedies For Scars: चेहरे पर मुंहासे और फुंसी का निकलना आम बात है। लेकिन परेशान इनके दाग करते हैं। मुंहासे और फुंसी के दाग चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप चेहरे से दाग-धब्बे को हटा सकते हैं।

Home Remedies For Scars: बेदाग और निखरी त्वचा की ख्वाहिश हर किसी की होती है। लेकिन चेहरे के मुंहासे और फुंसी से होने वाले दाग-धब्बे सुंदरता को फीका कर देते हैं। सुंदरता को कम करने के साथ साथ ये दाग-धब्बे आपके आत्मविश्वास को भी कम करते हैं। इन दाग धब्बों को दूर करने के लिए लोग महंगे क्रीम्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनका असर बहुत लंबे समय तक नहीं रह पाता। ऐसे में इन जिद्दी दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं जो मुंहासों से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

पिंपल के दाग-धब्बों को कैसे दूर करें (Image: istock)

Home Remedies for Pimples and Acne Scars in Hindi

नीम और हल्दी का पेस्ट

नीम और हल्दी का पेस्ट चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक है। इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को धोकर पीस लें और उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी डालकर मिक्स करें। अब इसे चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं जहां दाग हों। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें।

End of Feed