Rangoli Designs Holi : होली 2023 रंगोली डिजाइंस - देखें रंगोली के लेटेस्ट और नए पैटर्न, सजेगा आपका घर आंगन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 08:58 PM IST

Rangoli Designs Holi : इस साल होली का त्यौहार 8 मार्च को मनाया जा रहा है, जिस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर खुशी उल्लास के साथ गले मिलकर इस त्यौहार की बधाई देते है। वहीं, आप शानदार रंगोली डिजाइन से अपने घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली के एकदम नये रंगोली डिजाइन आइडियाज
  • होली में अपने घर के आंगन को अलग-अलग रंगों से सजा सकते हैं
  • इस बार होली में घर को खूबसूरत बनाने के लिए बनाएं नए डिजाइन की रंगोली

Rangoli Designs Holi : हिंदू धर्म में रंगोली को खास महत्व दिया गया है। त्यौहार चाहे कोई भी हो इन मौकों पर घर के आंगन को खूबसूरत रंगोली डिजाइंस से सजाया जाता है ताकि घर में मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर निवास करें। जिस प्रकार दिवाली में हर घर को खूबसूरत रंगोली से सजाया जाता है। ठीक उसी तरह होली के पर्व पर भी आंगन को रंगोली से सजाया जाता है। क्योंकि रंगोली को सुख समृद्धि का प्रतीक कहा जाता है और रंगोली के बिना होली का त्यौहार अधूरा मानते हैं। ऐसे में आप अपने घर आंगन को रंगों से सजा कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

Rangoli Designs Holi

इस बार होली पर बनाएं ये खुबसूरत रंगोली के बेस्ट डिजाइंस

होली के लिए कुछ आसान और ट्रेंडिंग रंगोली के डिजाइंस -

1. फ्री-हैंड होली 2023 कोलम रंगोली

होली के दिन आप फ्री-हैंड कोलम रंगोली डिजाइंस से अपने घर को सजा सकते हैं। वैसे कोलम डिजाइन को हमेशा बेहद शुभ माना जाता है और इंडियन फेस्टिवल में लोग अपने घर में इस डिजाइंस को जरूर बनाते हैं। तो आप ऐसे में फ्री-हैंड कोलम रंगोली से अपने घर को अलग और आकर्षक दिखा सकती हैं।

End of Feed