Holi 2023: होली ही जल्द ही दस्तक देने वाली है। इस साल पूरे देश में 8 मार्च (Happy Holi 2023) को होली बनाई जाएगी। इस मौके पर सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियों को सेलेब्रेट करते हैं। कई लोग इस मौके पर मार्केट से लाए गए रंग लगाते हैं। लेकिन कई बार ये रंग आपकी खुशियों को खराब कर सकते हैं, इसका कारण इन रंगों में मिला केमिकल हो सकता है। जी हां, मार्केट में मिलने वाले रंग और गुलाल में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो आपकी स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार इन रंगों की वजह से स्किन जल भी जाती है। ऐसे में आपको घर पर तैयार प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिए। इस होली पर आप अपने घर पर नैचुरल रंग बनाएं।
पलाश के फूल बनाएं रंग
प्राकृतिक रंगों से आपकी स्किन को नुकसान नहीं होता है, बल्कि इससे आपकी स्किन और बालों की चमक भी बढ़ सकती है। आज हम इस लेख में पलाश के फूलों से घर पर रंग बनाने की विधि बताएंगे, इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है पलाश को कई लोग टेसू भी कहते हैं। यह फूल आपको बहुत ही आसानी से मिल सकते हैं। अगर आपके आसपास बगीचे में पलाश के फूलों का पेड़ नहीं है, तो आप इसे पंसारी की दुकान से भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर पलाश या टेशू के फूलों से कैसे बनाएं रंग?
कैसे बनाते हैं टेसू के फूलों से रंग
होली खेलने के लिए आप टेसू के फूलों का रंग काफी आसानी से बना सकते हैं। इस मौसम में यह काफी नजर आते हैं। रंग तैयार करने के लिए सबसे पहले पलाश के फूलों को तोड़ लें। इसके बाद इसे छाया में अच्छी तरह से सूखा लें। इन सूखे हुए फूलों को आप स्टोर करके रख सकते हैं।
जब आप होली खेलने के लिए रंग बनाएं, तो सबसे पहले 1 बाल्टी में पानी लें। इसमें 100 ग्राम पलाश के सूखे फूल डालकर रातभर पानी को भिगोने के लिए छोड़ दें। आप चाहे तो पानी को उबालकर भी यूज कर सकते हैं। अगली सुबह पानी का रंग गाढ़ा केसरियां हो जाएगा। इस पानी को आप ऐसे ही प्रयोग कर सकते हैं या फिर पतला करने के लिए आप इसमें थोड़ा और पानी मिक्स कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
