Holi 2023: होली पर पानी की बर्बादी कैसे होगी कम, नोट करें पानी बचाकर होली का मजा लेने के ये टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 09:57 PM IST

Holi 2023 : होली खुशियों से भरा त्यौहार होता है। इस मौके पर चारों ओर उत्सव होता है, लेकिन अगर आप होली पर पानी की बर्बादी कर रहे हैं तो थोड़ा रूक जाएं। क्योंकि पानी ही हमारे जीवन का आधार है। इसलिए पानी की बर्बादी करके होला न खेलें। इसके लिए आप कुछ आसान से टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जिससे होली का मजा भी दोगुना हो सकता है। साथ ही पानी की बर्बादी भी कम हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी बचाने के लिए सूखे रंगों से खेले होली
  • होली खेलने के लिए नैचुरल कलर्स का करें प्रयोग
  • होली खेलने से पहले पानी की क्वांटिटी करें निर्धारित

Holi 2023 : बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को होली का त्यौहार काफी ज्यादा पसंद होता है, क्योंकि इस दौरान चारों ओर रंगें बिखरी होती हैं, जिससे आपकी खुशियां भी रंगीन नजर आती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह त्यौहार पानी की बर्बादी वाला हो जाता है, क्योंकि कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें पानी के साथ होली खेलने पसंद है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह सिर्फ पानी की बर्बादी वाला त्यौहार हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि होली के मौके पर पानी की बर्बादी न करें। होली रंगों का त्यौहार है, तो इसे रंगों के साथ मनाएं लेकिन पानी के साथ नहीं। इसके लिए आप कुछ आसान से तरीके अपना सकते हैं। आइए जानते हैं होली के त्यौहार में पानी की बर्बादी कैसे रोकें?

पानी की क्वांटिटी पर दें ध्यान

होली खेलने के लिए अगर आप थोड़ा बहुत पानी का प्रयोग करना चाहते हैं, तो सबसे पहले पानी की क्वांटिटि को निर्धारित करें। ताकि आप होली खेलने के मग्न में पानी को अधिक बर्बाद न कर लें। इसके लिए आप होली खेलने वाले स्थान पर थोड़ी सी मात्रा में पानी रख लें। ऐसा करने से पानी का यूज लिमिटेड हो सकता है। साथ ही घर के अंदर होली खेलने से बचें, ऐसा करने से आपको घर की साफ-सफाई में अधिक पानी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।

End of Feed