चैत्र नवरात्रि के साथ शुरू हुआ हिंदू नववर्ष, इस बार 13 महीने क्यों पड़ रहे हैं, इस साल क्या है खास

Why 13 Months This Year: आज से चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष 2026 शुरू हो गया है। मगर क्या आप जानते हैं, इस बार एक खास बात यह है कि पूरे साल में 12 के बजाए 13 महीने पड़ेंगे। बता दें कि ऐसा अधिक मास की वजह से होता है। जानिए इस साल को क्यों कहा जा रहा 'रौद्र संवत्सर', क्या होता है इसका मतलब और क्यों माना जा रहा ये यह साल खास।

Why 13 Months This Year: चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष 2026 की शुरुआत हो चुकी है। घर-घर में पूजा, नए संकल्प और एक नई शुरुआत का माहौल है। लेकिन इस बार नववर्ष सिर्फ शुरुआत की वजह से ही नहीं, बल्कि एक खास वजह से भी चर्चा में है, वह यह कि इस साल 13 महीने पड़ रहे हैं। सुनने में थोड़ा अलग लगता है, क्योंकि हम हमेशा 12 महीने ही जानते हैं। साथ ही इस साल को ‘रौद्र संवत्सर’ कहा जा रहा है। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और इसका क्या मतलब है। चलिए इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं।

हिंदू नववर्ष में क्यों पड़ रहे 12 के बजाए 13 महीने

हिंदू नववर्ष में क्यों पड़ रहे 12 के बजाए 13 महीने

चैत्र नवरात्रि से ही क्यों शुरू होता है नया साल

हिंदू पंचांग में साल की शुरुआत चैत्र महीने से मानी जाती है। खास तौर पर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नया संवत्सर शुरू होता है। यही वजह है कि चैत्र नवरात्रि का पहला दिन ही हिंदू नववर्ष का पहला दिन होता है। इस समय मौसम भी बदलता है, पेड़ों पर नई पत्तियां आती हैं, यानी प्रकृति भी जैसे नई शुरुआत करती है, इसीलिए इसे शुभ माना गया है।

End of Feed