Hindu Nav Varsh aur Chaitra Navratri ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi: आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। आज से ही हिंदी नव वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। हिंदू नव वर्ष अपने साथ नई ऊर्जा और नया उमंग लेकर आता है। मां दुर्गा की भक्ति और नव वर्ष की सकारात्मक ऊर्जा आज के खास दिन को और भी खास बना देती है। ऐसी मान्यता है कि आज के ही दिन से सृष्टि की रचना शुरू हुई थी। इस खास अवसर पर लोग एक दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने लोगों को नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष के शानदार शुभकामना संदेश। यहां से अपनों को भेजें हिंदू नव वर्ष 2026 और चैत्र नवरात्रि की शुभकामना संदेश, कोट्स, स्टेटस और फोटोज हिंदी में:
चैत्र नवरात्रि व हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
1. शुभ हो तुम्हें नववर्ष का हर एक सवेरा
खुशियों से भर जाए जीवन का हर एक बसेरा
ना आए कभी दुख की कोई लहर
बस मुस्कुराता रहे तुम्हारा ये सफर
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. नववर्ष की हर सुबह लाए नई बहार
जीवन में हो खुशियों की भरमार
हर दिन आपका खास बन जाए
सपनों का हर रंग सच हो जाए
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. ओम सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते
नवरात्र की शुभकामनाएं !
5. फूलों सी महके आपकी जिंदगी
तारों सी चमके आपकी तकदीर
हर दिन लाए नई खुशियां
यही है नववर्ष की मेरी तस्दीक
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. मां लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो
मां सरस्वती का हरदम साथ हो
गणेश जी का घर में निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. जिंदगी में कभी न आए अंधेरा
हर दिन हो खुशियों का सवेरा
नववर्ष लाए नई उमंग
और भर दे जीवन में हर रंग
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. जो बना दे सारे बिगड़े काम,
मां के चरणों मे होते है चारों धाम.
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
9. हिंदू नववर्ष में आपको आशीर्वाद मिले गणेश जी से
विद्या मिले सरस्वती से, धन-समृद्धि मिले मां लक्ष्मी से
जीवनभर प्यार मिले सबसे
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
10. मां के नौ रूप, नौ अलग-अलग रंग,
आपके जीवन में भर दें नई उमंग!
इस नवरात्रि मां भवानी आपके घर आएं
और खुशियों से आपकी झोली भर जाएं।
शुभ चैत्र नवरात्रि!
11. नया साल लाए नई शुरुआत
हर दिन हो खुशियों की बात
मुस्कुराहट कभी न छूटे चेहरे से
और हर ख्वाब हो हकीकत के साथ
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
12. या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रुपेड़ सँस्थिताः
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ||
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभिच्छा
