Heart Mehndi Designs (दिल वाली मेहंदी के डिजाइन): सावन आए और महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी न रचाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सावन आने से पहले ही सावन की मेहंदी पर सर्च बढ़ गए हैं। महिलाएं अपने लिए मेहंदी के डिजाइन्स पसंद कर ही हैं। अगर आपको भी सावन में मेहंदी लगानी है तो आपको सबसे पहले यहां से डिजाइन्स देख लेने चाहिए। यहां खासतौर से दिल वाली मेहंदी के डिजाइन दिए गए हैं। दिल वाली मेहंदी बड़ी क्यूट लगती है और ये आपके हाथों की शोभा बढ़ाती है।
हाथों में फूल और साथ में दिल, इससे अच्छा कॉम्बो और क्या हो सकता है। आपको अगर फ्रंट हैंड पर मेहंदी लगानी ही है तो आप इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें।
हाथों में जाल वाली मेहंदी अच्छी लगती है। ये जालीदार डिजाइन काफी ट्रेंडी है और आपके गोरे-गोरे हाथों में रचते ही सबसे हसीन नजर आएगा।
अगर आाप उल्टे हाथ पर मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो आपको यहां के डिजाइन को देख लेना चाहिए। ये डिजाइन बनाने के लिए भी काफी ज्यादा आसान हैं। सावन में मेहंदी का ये डिजाइन बैक हैंड पर ही अच्छी लगेगी।
अगर आप भरे-भरे हाथों की शौकीन हैं तो आपको दिल वाली मेहंदी लगानी चाहिए। दिल से भरे हाथ जो देखेगा बस आपकी ही तारीफ करेगा। इस मेहंदी को आप अपने पहले सावन पर लगा सकती हैं और इसे सूट या साड़ी के साथ स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं।
अगर आपको सावन के महीने में बच्चों के हाथों पर मेहंदी लगानी है तो आपको यहां दिए सिंपल और आसान डिजाइन देख लेने चाहिए। बच्चों के लिए सिंपल और जल्दी बनने वाले डिजाइन ही बेस्ट होते हैं।
अगर आपको अपनी ब्राइडल मेहंदी लगानी है तो आप इस डिजाइन में ये मिनिमल डिजाइन जोड़ सकते हैं। ये डिजाइन्स आपकी हथेली पर रचते ही आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।
बेल डिजाइन वाली मेहंदी लड़कियों को पहली पसंद है। लड़कियों के फ्रंट हैंड पर ऐसे पहले बेल प्यारे लगते हैं और वो भी खासतौर से अगर उसमें दिल वाला डिजाइन हो तो ये और भी अच्छे लगते हैं।
