रसोई में छुपा सेहत का खजाना, जानें सर्दियों में सोंठ को क्यों कहा जाता है सुपरफूड

Sonth Khane Ke Fayade : सोंठ यानी सूखा अदरक सर्दियों में शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और खांसी-जुकाम से राहत देने में मदद करता है। इसके इतने फायदों को देखते हुए ही सोंठ को सुपरफूड कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Dry Ginger Benefits (Sonth Khane Ke Fayade): सर्दियों का मौसम आते ही हर घर में सोंठ का उपयोग बढ़ जाता है। सोंठ, जिसे सूखा अदरक भी कहा जाता है, भारतीय रसोई और आयुर्वेद में एक खास स्थान रखता है। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। सर्दियों में, जब ठंड के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियाँ आम हो जाती हैं, तब सोंठ एक प्राकृतिक उपाय के रूप में काम करती है। यही कारण है कि सोंठ को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। आइए जानते हैं सोंठ के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से...

dry ginger benefits

सर्दियों में सोंठ खाने के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

सोंठ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। डॉ. राजकुमार (आयुष) के अनुसार, सोंठ का सेवन सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

End of Feed