Hariyali Teej 2024 Shayari: हल्की-हल्की फुहार है, ये सावन की बहार है.. इन बेहतरीन शायरियों से दें अपनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं

Hariyali Teej Shayari: आज का दिन सुहागिनों के लिए बेहद खास है। दरअसल आज हरियाली तीज का पर्व है। तीज के इस खुशी के मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शेर लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेजकर तीज की बधाई दे सकते हैं।

Happy Hariyali Teej 2024 Wishes Hindi Shayari: सावन माह करे शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि को हरियाली तीज मनाया जाता है। आज वही खीस दिन है। जिस पर्व का हर किसी को इंतजार था, वो आ गया है। हरियाली तीज आ गया है। इस साल हरियाली तीज का पावन पर्व आज यानी 7 अगस्त को मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में तीज का त्यौहार एक खास पर्व माना जाता है। हरियाली का अर्थ है- वह समय जब वातावरण हरियाली से भरा होता है और हिंदू पंचांग के अनुसार यह तृतीया तिथि में पड़ती है, इसलिए इसे 'हरियाली तीज' कहा जाता है। तीज का पर्व सुहागिनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पवित्र श्रावण मास में आने वाली हरियाली तीज को सुहागिनें बेहद ही उत्साह के साथ मानती हैं। तीज के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैँ। इस खास मौके पर सुहागिनें शिव औऱ पार्वती से अपने पति की लंबी दीर्घायु की कामना करती हैं।

teej6

Happy Haryali Teej Shayari Wishes

इस खुशी के मौके पर कई लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने घर या दफ्तर की महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शेर लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेजकर तीज की बधाई दे सकते हैं।

End of Feed