Hariyali Teej Mehndi Design 2024: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार बेहद खास होता है। हर साल महिलाएं इस खास दिन का इंतजार करती हैं। इस साल हरियाली तीज का व्रत आज 7 अगस्त को रखा जा रहा है। हरियाली तीज का व्रत माता पार्वती को समर्पित होता है। त्योहार के इस खास मौके पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सोलह श्रृंगार में हाथों में मेहंदी लगाने से शुरू किया जाता है। सुहागिन महिलाएं व्रत से एक दिन पहले अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में अगर आगर आप भी पिया के नाम की खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं।
फ्लोरल मेहंदी
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है। ये देखने में बेहद सुंदर लगते हैं और हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं। ऐसे में आप पूरी हथेलियों पर इस तरह का फ्लोरल डिजाइन बनवा सकती हैं।
स्पेशल मेहंदी डिजाइन
ऑफिस गोइंग गर्ल्स इस तरह का स्पेशल मेहंदी डिजाइन ट्राय कर सकती है। इस मेहंदी डिजाइन को लगाना भी बेहद आसान है।
फूल और चौकोर डिजाइन
हरियाली तीज के मौके पर आप फूल और चौकोर मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। ये भी देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी। इसे आप झटपट हाथों में रचा सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
हरियाली तीज के मौके पर आप अपनी हथेलियों पर अरेबिक मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन सूट सलवार हर लुक पर जचेगा।
मारवाड़ी डिजाइन
मारवाड़ी मेहंदी पतली और बेहद बारीक तरीके से लगाई जाती है। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन में फूल, शंख और नगाड़े बनाए जाते हैं।
