Hariyali Teej 2024 Recipe: इन स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरी है हरियाली तीज, यहां देखें 10 मिनट में बनने वाली सबसे आसान रेसिपी तस्वीरों के साथ

Hariyali Teej 2024 Recipe (हरियाली तीज के पकवान): आज 7 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार है। हिंदू धर्म में इस पर्व का खास महत्व होता है। ऐसे में घरों में इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस खास दिन पर व्रत-पूजा की तरह ही स्वादिष्ट व्यंजनों का भी खास महत्व है। आज हम आपके लिए हरियाली तीज के सबसे खास 3 तरह के डिशेज की लिस्ट और रेसिपी लेकर आए हैं।

Hariyali Teej 2024 Recipe (हरियाली तीज के पकवान): आज हरियाली तीज है। इस खास का इंतजार महिलाएं पूरे साल करती हैं।पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत करती हैं। ये दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए सबसे खास है। इस खास दिन पर महिलाएं व्रत और पूजा के अलावा अपने घर का आंगन सजाती हैं। इतना ही नहीं, घर में तरह-तरह के पकवान भी बनते हैं। इस दिन नारियल के लड्डू, केसरिया भात जैसे कई स्पेशल डिशेज तैयार की जाती हैं, जिन्हें व्रत तोड़ने के बाद महिलाएं भी बड़े चाव से खाती हैं। आज हम आपके लिए हरियाली तीज के 3 सबसे स्पेशल डिशेज की पूरी रेसिपी लेकर आए हैं।

Hariyali Teej 2024 Recipe In Hindi

1) नारियल लड्डू

नारियल लड्डू बनाने की सामग्री-

कद्दूकस किया नारियल 200 ग्राम

पिसी हुई चीनी डेढ़ कप

एक कप खोया

आधा कप काजू और बादाम

एक चम्मच चिरौंजी दाना

चुटकीभर इलायची पाउडर

नारियल लड्डू बनाने की विधि-

सबसे पहले कढ़ाही गर्म करें और इसमें मावा डालकर मध्यम आंच पर भून लें। फिर हल्का ब्राउन होने पर इसे प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें। जब मावा हल्का गर्म रहे तभी इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची का पाउडर मिला दें और मिक्स कर लें। थोड़ा का बूरा नारियल रख लें और बाकी सभी को इस मिश्रण में मिला लें। अब हाथों से गोल-गोल आकार देते हुए लड्डू तैयार कर लीजिए। लड्डू के ऊपर नारियल का बूरा लेपट दें। लड्डू तैयार करते हुए इस बात विशेष ध्यान रखें कि मिश्रण पूरा ठंडा न हों। जब मिश्रण हल्का गर्म रहे तभी इसकी लड्डू तैयार करें। इन लड्डूओं को आप एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। यकीनन मानिए इन लड्डूओं का स्वाद बाजार में मिलने वाली लड्डू से काफी अच्छा होगा।

End of Feed