हर घर की रोसई में अचार तो मिल ही जाएंगे। इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। ये न केवल खाने के स्वाद को दोगुना करता है बल्कि हमारी सांस्कृतिक और पारंपरिक स्वादों को बनाए रखता है। ज्यादातर घरों में आम, गाजर के अजार लोग चटकारे लेकर आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हरी मिर्च का अचार भी स्वाद में लाजवाब होता है। हरी मिर्च का इस्तेमाल खाने में खूब किया जाता है, लेकिन क्या आपने हरी मिर्च का अचार चखा है। अगर नहीं तो यहां से नोट कर ले रेसिपी।
हरी मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी (Photo: AI Image)
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सामाग्री
- हरी मिर्च (अचार वाली) - 250 ग्राम (अच्छे से धोकर और सूखाकर डंठल हटा लें)
- सरसों का तेल - 4-5 बड़े चम्मच
- राई या पीली सरसों - 4 बड़े चम्मच (दरदरी पिसी हुई)
- सौंफ - 1 बड़ा चम्मच
- मेथी दाना - 1 छोटा चम्मच
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- कलौंजी (मंगरेल) - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- हींग - 1/4 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- नींबू का रस या सिरका - 2 बड़े चम्मच
बनाने का तरीका
मिर्च तैयार करें
सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धोकर किसी साफ कपड़े से पोंछ लें और 1-2 घंटे के लिए हवा में या हल्की धूप में सूखा लें। इससे इसकी नमी खत्म हो जाती है। नमी अचार को खराब कर सकती है। अब मिर्च के डंठल हटाकर उसे बीच से लंबाई में चीरा लगा लें या छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
मसाले भूनें
अब एक कड़ाही या पैन में सौंफ, मेथी दाना, जीरा और कलौंजी को धीमी आंच पर हल्का भूनें। फिर इसे ठंडा करके दरदरा पीस लें।
तेल गरम करें
अब सरसों के तेल को कड़ाही में गरम करें। फिर गैस बंद कर दें और तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने पर हींग डालें।
मसाले मिलाएं
एक बड़े कटोरे में कटी हुई हरी मिर्च लें। इसमें दरदरे पिसे हुए मसाले, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
तेल और नींबू का रस मिलाएं
अब ठंडा किया हुआ सरसों का तेल और नींबू का रस या सिरका डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
अचार को जार में भरें
अचार को एक साफ और सूखे कांच के जार में भर दें। इस बात का ध्यान रखें कि जार में बिल्कुल भी नमी नहीं होनी चाहिए, वरना अचार खराब हो सकते हैं।
अचार को सेट होने दें
अचार को 2-3 दिन के लिए किसी साफ जगह पर रखें। बीच-बीच में इसे साफ और सूखे चम्मच से ऊपर-नीचे चलाते रहें। इसे 1-2 दिन धूप में रखें। इससे इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाएगी और खाने में भी स्वादिष्ट लगेगी। फिर इसे खाने के साथ परोसें।
