Happy Valentine's Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: प्यार करने वाले कपल्स के लिए वैसे तो हर दिन ही खास होता है लेकिन वैलेंटाइन वीक लव बर्ड्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। वैलेंटाइन वीक में अलग अलग दिनों को अलग अलग नामों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। लव वीक में कपल्स अपने दिल की बात पार्टनर से खुल कर कहते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है जो वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होती है। इस लव वीक में कपल्स अलग अलग तरीकों से अपने दिल की बात कहते हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे हर प्रेमी जोड़े के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में अगर आप इस वैलेंटाइन डे को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर से फीलिंग्स एक्सप्रेस करने के लिए ये प्यार भरे संदेश, मैसेज, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं। यहां देखें वैलेंटाइन डे HD Photos, वैलेंटाइन डे मैसेज, वैलेंटाइन डे शायरी।
Happy Valentine's Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages in Hindi
चलो आज खामोश प्यार को एक नाम दे दें,
अपनी मुहब्बत को एक प्यारा अंजाम दे दें,
इससे पहले कहीं रूठ न जाएं मौसम अपने
धड़कते हुए अरमानों को एक सुरमई शाम दे दें।
Happy Valentine Day
अब तो शाम-ओ-सहर मुझे रहता है बस ख्याल तेरा,
कुछ इस कदर दुआओं सा मिला है मुझे साथ तेरा,
की अब कोई शिकवा और शिकायत नहीं उस खुदा से,
बस एक तुम्हें पाकर खुशियों से भर गया है ये दामन मेरा।
Happy Valentine’s Day
आओ तुम्हें सुनाए दिल का हाल,
प्यार तुमसे कितना है ये बताएं आज,
यह इजहार-ए-दिल का मौका है,
तू कबूल करे इश्क, यही मेरा तोहफा है।
Happy Valentine Day
कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है,
कब तक मैं छिपाऊं अपने दिल की बात,
तेरी हर एक अदा पे हमें प्यार आता है।
Happy Valentine’s Day
देखो एक बार फिर से प्यार का मौसम आया
साथ में लाया ढेर सारे तोहफे और प्यार भरा मंजर
अब छोड़ भी दो बस अपने सारे काम
देख तो दिलबर का प्यार भरा संदेश है आया.
वैलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएं !
मुझे अब सुबह-शाम रहता है आपका ही ख्याल
दुआओं की तरह मिला है आपका साथ मुझे
अब न कोई शिकवा और ना ही कोई शिकायत है खुदा से
आपको पाकर खुशियों से भर गया है मेरा दामन.
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2024
आपके आने से मेरी जिंदगी हो गई कितनी खूबसूरत
दिल में बसाई है मैंने बस आपकी ही सूरत
कभी भी नहीं जाना दूर हमसे भूलकर भी
क्योंकि हमें हर कदम पर है आपकी बेहद जरूरत.
वैलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएं !
