लाइफस्टाइल

Shab-E-Barat Wishes Images 2025: अल्लाह की बरसेगी रहमत, शब ए बारात की पाक रात पर अपनों को भेजें ये मुबारक मैसेज

Shab-E-Barat Wishes 2025 (शब ए बारात मुबारक): शब ए बारात इबादत, तिलावत और सखावत की रात है। इस पाक रात को मगफिरत की रात भी कहते हैं, क्योंकि इस रात लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी भी मांगते हैं। शब ए बारात के मौके पर अल्लाह से सलामती की दुआ करते हुए एक-दूसरे को मुबारकबाद भी दिया जाता है।

Image

happy shab e barat 2025 wishes images in hindi

Shab-E-Barat 2025 Wishes, Messages, Shayari, Shab e barat Mubarak Sandesh (शब ए बारात मुबारक): रमजान की तरह ही इस्लाम में शाबान का महीना भी पाक माना जाता है। बता दें कि शाबान इस्लामी कैलेंडर का आठवां महीना है। मुसलमान शाबान की 14वीं और 15वीं तारीख की रात को शब-ए-बारात के रूप में मनाते हैं। ये रात इबादत की होती है। इस रात को बरकतों की रात माना जाता है। शब ए बारात की पाक रात अपने रिश्तों को सुधारने, दिलों से नफरत को मिटाने और अपने अपनों से मोहब्बत करने का मौका देती है। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद जरूर देते हैं। अगर आप भी शब ए बारात के मुबारक संदेश तलाश रहे हैं तो यहां से मदद ले सकते हैं।

Happy Shab E Barat Wishes In Hindi-

1) आज है मौका इबादत का,

आज है मौका दुआओं का,

कल लो आज जी भर के अल्लाह को याद,

फिर यह दिन आएगा एक साल बाद।

शब-ए-बारात 2025 मुबारक

2) शब-ए-बारात की रात आई है, रहमते अपने संग लाई है,

मगफिरत की घड़ियां बरकतें लुटा रही हैं,

दुआ है आप पर रहमतें बरसती रहें।

आप सभी को शब-ए-बारात मुबारक

3) या अल्लाह मैं तुझसे मांगता हूं,

ऐसी माफी जिसके बाद कोई गुनाह ना हो,

ऐसी सेहत जिसके बाद कोई बीमारी ना हो,

ऐसी रजा जिसके बाद कोई नाराजगी ना हो।

शब-ए-बारात मुबारक

Shab E Barat Mubarak Messages-

4) जवाब खुदा है हर सवाल का,

तु नए-नए सवाल ना बना,

ये रहमत की रात है बंदे,

तु वबाल ना बना।

शब-ए-बारात मुबारक

5) रहमतों की आई है रात,

नमाजों का रखना साथ,

मनवा लेना रब से हर बात,

दुआ में रखना हमें भी याद।

शब-ए-बारात मुबारक

6) शब-ए-बरात का ये प्यारा मौका,

अल्लाह से रहमतें पाने का मौका,

दुआ है आपके सारे गुनाह माफ हों और आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए।

शब-ए-बारात मुबारक

7) गुनाहों से तौबा का मौका मिला है,

रहमतों का साया सिर पर तना है,

दुआ करो इस शब-ए-बारात में,

अल्लाह हम पर भी मेहरबान बना है।

शब-ए-बारात मुबारक

Shab-E-Barat Wishes in Hindi-

8) आज की शब रौशनी की ज़रूरत नहीं,

आज चांद आसमान से मुस्कुराएगा,

तुम दुआओं का सिलसिला ज़ारी रखना,

रहमतों का गुलिस्तां जमीं पर आएगा।

शब-ए-बारात मुबारक

9) इस मुकद्दस रात में अल्लाह आपकी तमाम दुआओं को कबूल करे,

आपकी जिंदगी को बरकतों से भर दे और आपके सारे गुनाह माफ कर दे।

शब-ए-बारात की बहुत-बहुत मुबारकबाद

10) अल्लाह तूने सुंदर जीवन दिया है,

तूने ही ये मुबारक रात दी है,

तू ही मेरा आने वाला कल संवारेगा,

तेरी रजा में ही मुझे खुशियां मिलेंगी।

शब-ए-बारात की मुबारक

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article